इस बार मार्च से मई के बीच लू चलने का अनुमान, फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: wsj
मार्च से मई तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व, मध्य भारत और उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। दूसरी तरफ फरवरी में गर्मी ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। फरवरी में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। इस दौरान दिन का औसत तापमान सामान्य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इससे पहले फरवरी 1901 में औसत तापमान सामान्य से 0.81 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
