इस बार कंबोडिया और जापान के डॉक्टरों को मिलेगा प्रतिष्ठित रमन मैग्सेसे अवॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: rmaward.asia
प्रतिष्ठित रमन मैग्सेसे अवॉर्ड इस बार खमेर रूज के शासनकाल के चलते डिप्रेशन में आए लोगों की मदद करने वाले कंबोडिया के 54 वर्षीय मनोचिकित्सक सोतेरा चिम और वियतनाम के गांवों में हजारों लोगों की आंखों को रोशनी बचाने वाले जापान के 58 वर्षीय नेत्र विशेषज्ञ तादारी हट्टोरी को मिलेगा। अन्य विजेता फिलीपीन की 64 वर्षीया बाल चिकित्सक बर्नडेट मैड्रिड और प्लास्टिक प्रदूषण पर फिल्में बनाने वाले फ्रांसीसी मूल के 24 वर्षीय गेरी बेनचेघिब हैं।
