इस बार सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना, 10 से ज्यादा राज्यों के लिए लू की चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक लू की चेतावनी दी और विभिन्न राज्यों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहेगा। अगले कुछ दिनों में गोवा, महाराष्ट्र और एमपी में हल्की बारिश की संभावना है। ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में 17 अप्रैल तक लू जारी रह सकती है।
