इस हफ्ते पूर्व दिशा में आकाश में दिखेगी चार ग्रहों की कतार, नग्न आंखों से देख सकेंगे ये दुर्लभ नजारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: medianews18
इस हफ्ते आसमान में शनि, मगंल, शुक्र और बृहस्पति सीधी रेखा में दिखाई देंगे। ग्रहों के एक क्रम में आने पर अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा दिखेगा। सबसे नीचे बृहस्पति ग्रह होगा, इसके बाद शुक्र ग्रह, फिर मगंल और फिर शनि होंगे। इससे पहले यह दुर्लभ संयोजन 947 ईस्वी में हुआ था। इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है। दिसंबर 2021 में पांच ग्रह एक कतार में आए थे।
