यह महिला बनी ब्रिटेन की सबसे उम्रदराज स्काइडाइवर, उम्र 102 साल से अधिक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
आज के समय में 50 साल की उम्र से ही लोगों का स्वास्थ्य खराब होने लगता है और वह खुद को बूढ़ा समझने लगते हैं। हालांकि, कई ऐसे बुजुर्ग लोग भी होते हैं, जो मन से हमेशा जवान रहते हैं और अपने साहस से लोगों के होश उड़ा देते हैं। दरअसल, विश्व युद्ध 2 का हिस्सा रह चुकी महिला ने 102 साल की उम्र में एक हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है। वह ब्रिटेन की सबसे उम्रदराज स्काइडाइवर बन गई हैं।