इस साल स्वतंत्रता दिवस हर रेलकर्मी के घर तिरंगा फहरेगा, रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को दिए निर्देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रेल मंत्रालय ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर झंडा’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत 10 लाख रेलकर्मियों के आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी है। इस बीच रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर इस्टेबलिशमेंट (जनरल) हरीश चंद्र ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधक, आरडीएसओ, मेट्रो व सेंट्रेलाइज्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को पत्र लिखकर इस अभियान को सभी रेलकर्मियों तक पहुंचाने को कहा है।
