महाराष्ट्र में एसिड अटैक करने और सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के दोषियों को मिलेगी मौत की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Apnlive
महाराष्ट्र में एसिड अटैक करने और सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के दोषियों को मौत की सजा सुनाई जाएगी। कल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शक्ति फौजदारी कानून पर मुहर लगी। आंध प्रदेश के दिशा कानून की तर्ज पर संशोधित शक्ति फौजदारी कानून का स्वागत करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में वर्तमान कानूनों को कठोर बनाने की आवश्यकता है।'
