न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हजारों मुस्लिमों ने पहली बार अदा की नमाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hindustan news hub
रमजान के पहले दिन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हजारों मुस्लिमों ने नमाज अदा की। अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ। ऑर्गनाइजर्स ने कहा कि इससे हम उन लोगों को धर्म के बारे में बताना चाहते थे, जो इसके बारे में नहीं जानते। न्यूयॉर्क में 270 से ज्यादा मस्जिदें हैं। लोगों को परेशानी न होने की बात कहते हुए लोगों ने इसे नमाज के लिए उपयुक्त जगह बताया।
