बेल्जियम में कोविड प्रतिबंधों के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
कोरोना वायरस प्रतिबंधों के खिलाफ ब्रसेल्स में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस के साथ भिड़ गए। यूरोपीय आयोग के मुख्यालय के पास भिड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार और आंसू गैस छोड़े। पुलिस ने कहा कि रैली में करीब 50,000 लोग शामिल थे। वहीं पुलिस ने बताया कि तीन अधिकारियों और 12 प्रदर्शनकारियों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।