तमिलनाडु से चोरी तीन मूर्तियां अमेरिका से लाई जाएंगी वापस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु में 60 साल बाद भगवान कृष्ण, विष्णु और श्रीदेवी की असली मूर्तियां वापस आएंगी। यह मूर्तियां मंदिर से चोरी कर तस्करों ने विदेशों में बेच दी थीं लेकिन तमिलनाडु सीआईडी की मूर्ति-शाखा ने इन्हें अमेरिका के संग्रहालयों में ढूंढ निकाला। यह भी सामने आया कि चोरी छिपाने के लिए मंदिर में नकली मूर्तियां रखवा दी गई थीं। सभी मूर्तियां कुंभकोणम के अरुलमिगु सुंदरराजा पेरुमल मंदिर से चोरी हुई थीं।
