एरिजोना में तीन भारतवंशी बर्फ से जमी झील में गिरे, हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the statesman
अमेरिका के एरिजोना में तीन भारतवंशी बर्फ से जमी झील में गिरे। तीनों की मौत हुई। एक शख्स का रेस्क्यू हो गया था लेकिन उसकी भी जान नहीं बची। दो पुरुष और एक महिला कोकोनीनो काउंटी में वुड्स कैन्यन लेक के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बर्फ से जमी झील में गिर गए थे। नारायण मुद्दाना और गोकुल मेदिसेटी की पहले ही मौत हुई। जबकि महिला हरिता मुद्दाना रेस्क्यू के बाद भी चल बसी।
