पानी के लिए प्रदर्शन करने वालों पर ट्रक चढ़ने से तीन की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
ऊधमपुर में शुक्रवार सुबह एक और बड़ा हादसा हो गया। जिले की चिनैनी तहसील के बेष्टी में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर लोगों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया है।
