केरल के इडुक्की में लैंडस्लाइड, तीन लोगों के मारे जाने की खबर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केरल के इडुक्की जिले में थोडुपुझा तालुका के कुदयाथूर गांव में आज सुबह लैंडस्लाइड हुई। तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे की जानकारी के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घर मलियेक्कल सोमन का था, जो अपनी पत्नी शिजी के साथ मलबे में दब गया। सोमन की मां थंकम्मा, बेटी शिमा और उसका बेटा देवानंद मृत पाए गए।
