2.20 करोड़ की ठगी करने वाले तीन नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
देश ही नहीं बल्कि विदेशों में ऑनलाइन ठगी करने वाले एक इंटरनेशनल गैंग का मध्य जिला साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इस संबंध में तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पॉल ओंयेजी अतूह, समुएल और चार्ल्स पिअस के रूप में हुई है। आरोपी देशभर के एक हजार लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। इन लोगों ने 2.20 करोड़ की ठगी की है।
