सांबा में BSF की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी तस्कर मारे गए, 180 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार तड़के सीमा सुरक्षा बल की कार्रवाई में मादक पदार्थों के तीन पाकिस्तानी तस्कर मारे गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के पास से हेरोइन के 36 पैकेट बरामद हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 180 करोड़ रुपये बताई गई है. बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक एस पी एस संधू ने बताया, सीमा सुरक्षा बल को देर रात ढाई बजे तस्करों की गतिविधि का पता चला.