भारत और चीन की सीमा पर तीन पोर्टर हुए लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian express
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से लगी भारत-चीन सीमा पर तीन पोर्टरों के लापता होने की सूचना है। तीनों पोर्टर आईटीबीपी के साथ सीमा पर लंबी दूरी गश्त के लिए रवाना हुए थे। जो वापसी के दौरान रास्ता भटक गए। बर्फबारी होने से मंगलवार देर शाम तक भी इन पोर्टरों का कोई पता नहीं चल पाया। आईटीबीपी ने पोर्टरों को तलाशने के लिए वायु सेना और राज्य आपदा प्रबंधन से मदद मांगी।
