ईरान में तीन रेपिस्ट को फांसी, फेक ब्यूटी क्लीनिक चलाते थे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईरान में रेप के दोषी पाए गए तीन लोगों को मंगलवार को फांसी दे दी गई। तीनों दोषी एक ब्यूटी क्लीनिक चलाते थे और ट्रीटमेंट के बहाने महिलाओं और लड़कियों को यहां लाते थे। इसके बाद इलाज के बहाने उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन देकर रेप करते थे। इनमें दो मेल नर्स और एक डॉक्टर शामिल हैं। इन तीनों को 2021 में दक्षिणी ईरान के किसी शहर से गिरफ्तार किया था।