रविवार को सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल, अभियान को आज 14वां दिन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में पुलिस और सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। आतंकी ठिकानों की पहचान के लिए जेल से लाए गए एक आतंकवादी को भी चोट आई है।अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलीबारी के चलते उसे मौके से नहीं निकाला जा सका है। गौरतलब है कि पुंछ और राजौरी जिले के जंगलों में बीते दो सप्ताह से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।