x

जलगांव में तीन मंजिला इमारत जमींदोज, बाल-बाल बचे कई लोग

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

जलगांव के पचोरा में देर रात एक तीन मंजिला इमारत जमींदोज हुई। इमारत का निर्माण सिर्फ पांच साल पहले ही किया गया था। इमारत के निर्माण के दौरान इसमें तकनीकी खामी थी, इस वजह से यह लगातार एक ओर झुक रही थी। दो महीने पहले इस इमारत के अंदर के कई हिस्सों में दरार आ गई थी, इसके बावजूद इसमें कुछ परिवार रहे थे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।