होमवर्क नहीं करने पर हाथ-पैर बांधकर बच्ची को तपती छत पर लिटाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दिल्ली के खजूरी इलाके में एक मां ने अपनी छह साल की मासूम बेटी के साथ जुल्मों की सारी हदें पार कर दी। महज स्कूल का होमवर्क न करने पर महिला ने अपनी बेटी के हाथ-पैर बांधकर उसे भरी दोपहरी जमीन पर लिटा दिया। 42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच मासूम छत के फर्श पर पड़ी दर्द से चिल्लाती रही। पड़ोसी ने यह सब देखा तो वीडियो बना ली।
