तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का तबादला, सुकेश की मदद का था आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
तिहाड़ जेल के डीजी जेल संदीप गोयल का तबादला किया गया है। उनकी जगह संजय बेनीवाल को कार्यभार सौंपा जाएगा। जेल में सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने का आरोप संदीप गोयल पर लगा है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर के साथ अटैच किया गया है। सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोप में 81 से ज्यादा जेल अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं।
