साद हुसैन की रिहाई के लिए टीएलपी कट्टरपंथियों ने पाक सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के हजारों समर्थक इस्लामाबाद के रास्ते में डेरा डाले हैं। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार को पार्टी प्रमुख साद हुसैन रिजवी को रिहा और फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने को दो दिन का समय दिया। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद ने कहा कि विरोध कर रहे इस्लामवादी इस्लामाबाद की तरफ मार्च नहीं करेंगे क्योंकि हिरासत में लिए गए टीएलपी कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाएगा।
