परिवार को रोकने के लिए शराबी ने फ्लाइट में बम की अफवाह उड़ाई; उड़ान टली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चेन्नई से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट शनिवार को देरी से उड़ी। फ्लाइट को सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरनी थी। लेकिन एक व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों को दुबई जाने से रोकना चाहता था। उसने नशे में डूबे हुए पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके फ्लाइट में बम होने का दावा किया। इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई। हालांकि, कोई बम नहीं मिला
