आज होगा बलवीर गिरि का राजतिलक, संभालेंगे बाघंबरी मठ की गद्दी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के बाद बाघंबरी गद्दी मठ के महंत के तौर पर आज संत समाज बलवीर गिरि का राजतिलक करेगा। आज षोडशी पूजा के बाद 12 बजे से बाघंबरी गद्दी मठ में नए महंत के रूप में बलवीर गिरि की महंतई चादर विधि की रस्म होगी। विधि में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रहमचारी के अलावा पंच परमेश्वर समेत कई महामंडलेश्वर और महंत टीका लगाकर चादर ओढ़ाएंगे।
