चीन ने आज लॉन्च किया तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rediff
चीन ने अपना तीसरा विमानवाहक पोत फुजियान लॉन्च कर दिया। ये चीन का पहला स्वदेशी जहाज है। चीन ने इसे देश में बनाया और डिजाइन किया है। फुजियान नामक 003 नई पीढ़ी के विमानवाहक पोत ने शुक्रवार सुबह अपना ड्राईडॉक छोड़ा। इसे चीन स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड की शंघाई स्थित सहायक कंपनी जियांगन शिपयार्ड में बनाया गया है। चीन ने इसे अपना अब तक का सबसे ताकतवर एयरक्रफ्ट कैरियर बताया।
