आज सीएम योगी रखेंगे रामलला के गर्भगृह की पहली शिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज श्रीरामलला के गर्भगृह के निर्माण का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह अभिजीत मुहूर्त, मृगशिरा नक्षत्र व आनंद योग में गर्भगृह के लिए पहली शिला पूजन-अर्चना के बाद रखेंगे। इससे पहले भी सीएम योगी ने टेंट में विराजमान रामलला को अपने सिर पर रखकर अस्थायी मंदिर में विराजित किया था। बता दें सीएम योगी सुबह नौ बजे अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे उसके बाद श्रीरामलला के दरबार पहुंचेंगे।
