किसानों को आज से मिल रही है किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज से 11.66 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये आएंगे। आज से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों की आठवीं किस्त आनी शुरू होगी। योजना के तहत सरकार किसानों को 6,000 रुपये सालाना तीन किस्तों में देती है। जबकि किसानों की सातवीं किस्त 25 दिसंबर 2020 को जारी हुई। जिसमें सरकार की ओर से 9 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ जमा किए गए थे।
