आज ही 1979 में अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 1979 में अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिर गई थी। अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा। 14 मई 1973 को नासा ने इसे लॉन्च किया था। हालांकि इस प्रयोगशाला को 1983 तक अंतरिक्ष में काम करना था।
