आज है प्रेमियों का दिन वैलेंटाइन्स डे, इस वजह से दुनियाभर में मनाया जाता है ये दिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Al291
तीसरी सदी में 14 फरवरी के दिन रोम में क्लाउडियस द्वितीय के शासन में पादरी वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ाया गया था। उन्हीं की याद में आज के दिन वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। क्लाउडियस ने रोम में शादी और सगाई पर पाबंदी लगा दी थी। जबकि पादरी वैलेंटाइन चोरी-छिपे प्रेमियों की शादी करा रहे थे। क्लाउडियस को जब ये पता चला तो उसने वैलेंटाइन को फांसी की सजा दी।
