आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, शाम 4:23 बजे से 6:19 बजे तक रहेगा ग्रहण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण है। जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण है। सर्वप्रथम देश के पूर्वी भाग में, उसके बाद देश के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखेगा। 15 दिनों के अंतराल पर ग्रहण दिखेगा। इसके पहले 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। सर्वप्रथम ईटानगर में शाम 4 बजकर 23 मिनट पर ग्रहण दिखाई देगा जो पूरे देश में शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
