आज है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें क्या है इस बार की थीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran TV
देशभर में हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस बार की थीम 'Solutions to Plastic Pollution' है। 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही, लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।
