राष्ट्रपति ने अभिनंदन को वीर चक्र से किया सम्मानित, सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और राजनाथ सिंह भी पहुंचे। इस दौरान 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को राष्ट्रपति कोविंद द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किया गया। शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
