पुलवामा हमले की बरसी आज, देश कर रहा शहीदों को नमन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rediff
आज पुलवामा हमले की बरसी है। 2019 में आज ही के दिन पुलवामा के अवंतीपुरा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था। आतंकियों ने गोरीपुरा इलाके में जवानों पर पहले गोलीबारी की, फिर 350 किलो आईईडी ब्लास्ट किया था। हमले में 39 जवान शहीद हुए और 45 घायल हुए थे। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। आज देशभर में शहीदों को याद किया जा रहा है।
