घाटी में आज सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पांच आतंकी हुए ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ। जिसमें 5 आतंकी मारे गए। हालांकि 5वें आतंकी की मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हफ्ते शोपियां में मुठभेड़ की ये तीसरी घटना है। इससे पहले यहां पर रविवार को 5 और सोमवार को 4 आतंकियों को भारतीय सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। इस हिसाब से बीते 4 दिन में 14 आतंकी मारे गए हैं।
