आज तमिलनाडु में होगी भारी बारिश, 26 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
तमिलनाडु में आज अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। मौसम को देखते हुए चेन्नई समेत राज्य के 26 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद हुए। छात्रों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ, तमिलनाडु के चार जिलों तिरुवल्लूर, रानीपेट, डिंडीगुल, थेनी और नीलगिरी जिलों और कांचीपुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
