आज लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखा, इन देशों में दिखा चंद्र ग्रहण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा। चंद्र ग्रहण सुबह 7 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 23 मिनट तक रहा। चंद्र ग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगा। ग्रहण मुख्य रूप से अफ्रीका,दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप,उत्तर अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से,दक्षिण अमेरिका से और एशिया के कुछ पश्चिमी भागों में दिखा। भारत में ग्रहण नहीं देखा जा सका। इसके अलावा आज बुद्ध पुर्णिमा भी है।
