टोक्यो ओलिंपिक 1 साल के लिए टाले गए, अब 2021 की गर्मियों में होंगे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
टोक्यो ओलिंपिक 1 साल के लिए टाल दिए गए हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमक बाक के बीच हुई बातचीत के बाद ये फैसला हुआ। अब यह खेल 2021 की गर्मियों में होंगे। ओलिंपिक मंत्री साइको हाशिमोतो ने कहा' 'टोक्यो ओलिंपिक महामारी खत्म होने के बाद ही हो सकते हैं। बता दें IOC पर लगातार खेलों को टालने का दबाव बढ़ रहा था।