कल पृथ्वी के सबसे करीब होगा शनि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ktla
पर्सीड उल्कापात के बाद इस सप्ताह 14 अगस्त 2022 को शनि ग्रह पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होगा। आकाश के साफ होने पर पूरी रात चमकदार शनि बगैर टेलीस्कोप के ही नजर आएगा। इस दौरान यह पृथ्वी के इतना निकट होगा कि साधारण टेलीस्कोप से इसके खूबसूरत छल्ले देखे जा सकेंगे। सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षाओं में घूमते हुए शनि और पृथ्वी 14 अगस्त को एक-दूसरे के सर्वाधिक निकट आएंगे।
