आज रात होगा सुपरमून का दीदार, चांद और धरती होंगे एक-दूसरे के सबसे ज्यादा करीब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सामान्य से अधिक करीब लाएगी। इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना है जिसके दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। इस दौरान यदि मौसम अनुकूल रहा तो चंद्रमा अधिक चमकीला और बड़ा दिखाई दे सकता है। सुपरमून आज रात 12 बजकर 7 मिनट पर देखा जा सकता है। इसके बाद यह तीन जुलाई 2023 को दिखेगा।
