जम्मू-श्रीनगर में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
भूस्खलन के कारण चार दिन बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दोनों तरफ से यातायात बहाल हो गया। कश्मीर से जम्मू को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पर ताजा भूस्खलन होने से यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिले के समरोली क्षेत्र में शुक्रवार को भूस्खलन का मलबा हटाए जाने के बाद, मंगलवार शाम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे सैकड़ों वाहन निकल सके।