मॉस्को के शॉपिंग मॉल में दर्दनाक हादसा, गर्म पानी का पाइप फटने से चार की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the guardian
मॉस्को के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गर्म पानी का पाइप फटने से करीब चार लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल भी हुए। रूसी जांच समिति अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, समूह ने चार लोगों की मौत पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की है।