x

लोक नृत्य के दम पर ट्रांसजेंडर मंजम्मा जोगती ने राष्ट्रपति से पाया पद्म श्री सम्मान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: pti

ट्रांसजेंडर लोक नृत्यांगना मंजम्मा जोगती को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार लेते वक्त मंजम्मा ने राष्ट्रपति कोविंद का अनोखे अंदाज में अभिवादन किया। जोगती नृत्य जोगप्पा लोगों का लोक नृत्य है। इस पारंपरिक लोक नृत्य को जो महिलाएं करती हैं, वह आमतौर पर ‘ट्रांस वीमेन’ होती हैं। मंजम्मा जोगती भी ट्रांस वीमेन हैं। ये मुख्यतः उत्तरी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रहती हैं।