करणी सेना के नगर मंत्री की दर्दनाक हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नर्मदापुरम के इटारसी में बीते शुक्रवार रात उस वक्त हंगामा मच गया जब बदमाशों ने करणी सेना के नगर मंत्री की हत्या कर दी। 3 बदमाशों ने मिलकर सूरजगंज रोड पर रोहित सिंह राजपूत और उनके दोस्त सचिन पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिस वक्त हत्या हो रही थी, उस वक्त बड़ी संख्या में लोग वहां पर मौजूद थे।
