जम्मू-कश्मीर में नदी में गिरी कार, 4 लोग लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: catch news
जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर प्रेमनगर के पास एक कार चिनाब नदी में गिर गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 युवक लापता हो गए। उनमें से एक राजस्थान के जोधपुर से जबकि तीन डोडा जिले के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद से राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बीती रात साढ़े 10 बजे के करीब प्रेमनगर के पास कार अनियंत्रित हो कर चिनाब नदी में जा गिरी।
