15 देश के यात्री बिना क्वारंटाइन हुए कर सकेंगे आयरलैंड की यात्रा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
आयरलैंड में जल्द ही 15 देशों के यात्री बिना किसी क्वारंटाइन नियमों का पालन करते हुए यात्रा कर पाएंगे। जानकारी के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम को छोड़कर देश में 15 देशों के यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ग्रीन लिस्ट की घोषणा की गई है। इसमें माल्टा, फिनलैंड, नॉर्वे, इटली, हंगरी, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, साइप्रस, स्लोवाकिया, ग्रीस, ग्रीनलैंड, जिब्राल्टर, मोनाको और सैन मैरिनो शामिल हैं।