जुर्माना भर रहा खजाना: मुरादाबाद डिवीजन ने एक महीने में सवा लाख लोगों से वसूले सात करोड़ रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुरादाबाद डिवीजन ने पिछले एक महीने में बिना टिकट के यात्रा करने वाले करीब सवा लाख लोगों से सात करोड़ से ज्यादा रुपये का जुर्माना वसूला है। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि किराया और जुर्माना मिलाकर हमने लगभग सात करोड़ पच्चीस लाख रुपये वसूले हैं। आपको बता दें कि रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल चेकिंग ड्राइव समय-समय पर लगातार चलती रहती है।
