अफगानिस्तान में महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के फैजाबाद में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात्रि के 1 बजकर 41 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 रही। इस बीच नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि, 'अफगानिस्तान के फैजाबाद से 128 किलोमीटर दक्षिण में भूकंप आया था।' गौरतलब है कि भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ताकतवर होता है।
