ट्राई-सर्विस जांच समिति ने हेलिकॉप्टर हादसे की जांच रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी, कई बातों का हुआ खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Standard
ट्राई-सर्विस जांच समिति ने राजनाथ सिंह को सीडीएस हेलिकॉप्टर दुर्घटना मामले की विस्तृत जानकारी दी। आठ दिसंबर को हुई एमआइ-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हुई। तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुए हादसे की जांच तीनों सेना की संयुक्त समिति ने की थी। जांच रिपोर्ट में दुर्घटना के कारणों को लेकर समिति ने अपने नतीजों से राजनाथ सिंह को अवगत कराया है।
