बीकानेर में 3 युवकों पर पलटा ट्रक, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
बीकानेर के मैनसर गांव के 3 युवक जब नागौर के कंवलीसर गांव से लौट रहे थे तो रास्ते में चारे से भरा एक ट्रक उनकी बाइक पर पलट गया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हुई। शवों को नागौर के अस्पताल में रखा गया है। बीती रात हुए हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के नाम दिनेश, तुलसीराम और मामराज थे।
