ओडिशा में ट्रक चोरी रैकेट का हुआ भंडाफोड़, बीजद नेता समेत 9 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा के जाजपुर जिले में पुलिस ने ट्रक चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान बीजद के एक युवा नेता समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला है कि संदिग्धों ने जाजपुर में विभिन्न स्थानों से 8 ट्रक चुराए हैं और उन्हें कोलकाता और बिहार में कबाड़ के डीलरों को बेच दिया। इस गिरोह के सदस्य अलग-अलग जगहों पर खड़े मालवाहक वाहनों को निशाना बनाते थे।
